Sat Sep 30 2023
2 years ago
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राज्यपाल गुरमीत सिंह बद्रीनाथ धाम पहुॅचें। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बीआरओ गेस्ट हाउस बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबध में भी जानकारी ली।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें