Wed Jul 01 20264 months ago
राजस्थान के दौसा में भीषण बस हादसा, कई लोग घायल
जानकारी के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से इंदौर जा रही एक निजी बस ट्रेलर से टकराकर खाई में गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।