Fri Sep 29 2023
2 years ago
राजभवन में ‘प्लास्टिक से जंग’ कार्यशाला का किया गया आयोजन
राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं इसके दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु ‘प्लास्टिक से जंग’ कार्यशाला का आयोजन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वेस्ट वॉरियर और प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में सराहनीय प्रयास करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। इस कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक वेस्ट पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए थे जिसका राज्यपाल ने अवलोकन किया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें