Sun Mar 31 2024
a year ago
राजभवन में मनाया गया राजस्थान राज्य का स्थापना दिवस
शनिवार को राजभवन में राजस्थान राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के उत्तराखण्ड में रह रहे बच्चों व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित लोगों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्वपूर्णता के लिए प्रसिद्ध है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें