Sun Aug 11 20242 years ago
राजकीय इण्टर कॉलेज जुणगा में जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन
जनपद उत्तरकाशी की चौकी गेंवला पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज जुणगा में जागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जानकारी देकर जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को भारत के नये आपराधिक कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस व बीएसए की जानकारी भी प्रदान की गयी।
