Mon Mar 18 20242 years ago
ये होगा दून से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का किराया
दून से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का किराया 1,480 रुपए होगा। इसमें 323 रुपए खाने के भी शामिल हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,715 है। इसमें खाने के 384 रुपए शामिल किए गए हैं। बता दें ट्रेन का शुभारंभ 12 मार्च को पीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया था। रेलवे की ओर से दी जानकारी के मुताबिक 26 मार्च से ट्रेन विधिवत चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।
