Wed May 13 20265 months ago
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे का 38 वर्ष की उम्र में निधन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया। बताया गया कि बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था और आज सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।