Tue Dec 05 2023
a year ago
यमुनोत्री और नीति घाटी में हुई बर्फबारी, बर्फबारी के बाद दिखा खूबसूरत नजारा
चमोली जिले की नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। नीती घाटी और यमनोत्री में बर्फबारी के बाद बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। पहाड़ियां एकदम चांदी सी सफेद चमक रही हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क कर माइनस में पहुंच गया है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें