Sun Jul 16 2023
2 years ago
मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज चार जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जनपद के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 जुलाई को देहरादून पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, उधमसिंह नगर और नैनीताल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें