Wed Feb 21 2024
2 years ago
मुख्य सचिव ने लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, शेड, रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
