Wed Nov 22 20233 years ago
मुख्य सचिव और सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्यपाल से की मुलाकात
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्य सचिव डॉ0 एस. एस. संधु और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्य सचिव और सचिव से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।
