Mon Jun 15 20264 months ago
मसूरी में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, सभी घायल अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में मसूरी के बड़ा मोड़-बाला हिसार मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस, 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।