Sat Jul 01 2023
3 years ago
मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली
बीते दिन शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने महाविद्यालयों में प्राचार्यों एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने एवं लिपिकों व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर शीघ्र कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) से पूर्व में हटाये गये संविदा शिक्षकों को राजकीय महाविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी से पृथक उन्हें पूर्व में प्राप्त सुविधाएं देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
