भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Wed Aug 23 20233 years ago

भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रह सकता है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन (प्रायोजित)