भारत बंद के परिपेक्ष में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में की गई गोष्ठी
Mon Jun 20 20224 years ago

भारत बंद के परिपेक्ष में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में की गई गोष्ठी

दिनांक 19.06.2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छात्र समूहों व कोचिंग संस्थान संचालकों व अन्य लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को बताया गया कि भारत बंद के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जायेगी, किसी भी अराजक तत्व के बहकावे में न आएँ। यदि कोई व्यक्ति किसी भी असंवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन (प्रायोजित)