Thu Jul 02 20263 months ago
भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी, गगन सिस्टम का ट्रायल सफल
जानकारी के अनुसार, इसरो और एएआई ने भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम गगन का सफल ट्रायल पूरा किया है, जिससे जीपीएस की सटीकता और बढ़ जाएगी। वहीं, इस परीक्षण के बाद अब विमान खराब विजिबिलिटी में भी सुरक्षित लैंड होंगे और इस उपलब्धि के साथ भारत उन्नत सैटेलाइट नेविगेशन तकनीक वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है।