Mon Jan 10 2022
3 years ago
बारिश के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग बंद
तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे 72 घण्टे से बाधित है। सड़के बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री हाईवे सुक्की टाॅप से लेकर गंगोत्री तक लगभग 40 से 50 किलोमीटर हिस्से पर बर्फबारी के कारण यातायात बंद पड़ा हुआ है। हाईवे बंद होने से कई स्थानों पर पर्यटक भी फंसे पड़े हैं।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें