बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, लहूलुहान हुई महिला

Tue Dec 12 2023

2 years ago

बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, लहूलुहान हुई महिला

चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में गुलदार ने बाइक सवार पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बेटे के साथ मायके जा रही थी। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर पंजा मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। बता दें छह महीने पहले भी पास के ही गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Uk Stories Logo

यूके स्टोरीज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

यदि आप यूके स्टोरीज का आनंद लेने के लिए एक नए तरीके की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बहुत सारी शानदार सामग्री है, और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का एक नया तरीका है, तो यह ऐप नवीनतम समाचारों और घटनाओं के साथ बने रहने का एक सही तरीका है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अभी डाउनलोड करें!

Get it on Google Play