Wed Apr 03 20242 years ago
प्रतिबंधित वन्य जीव गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
मंगलवार देर रात्रि चमोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मींग गधेरे के पास से थराली निवासी विक्रम सिंह और दिनेश सिंह को प्रतिबंधित वन्य जीव गुलदार (लैपर्ड) की खाल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
