Wed Aug 06 2025a year ago
पौड़ी गढ़वाल से बादल फटने की खबर
पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण और पाबो ब्लॉक में बादल फटने की खबर सामने आई है। सेंजी, जैंती और बांकुड़ा गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और मवेशियों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं चौथान क्षेत्र में नेपाली मजदूरों के टेंट पर मलबा गिरने से तीन से चार मजदूर दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।