Fri Dec 12 20258 months ago

पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, टैक्सी की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की गई जान

खबर के अनुसार, जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलियारी टैक्सी स्टैंड पर एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की टैक्सी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची टैक्सी के पीछे चली गई थी, तभी वाहन के बैक होने पर वह पहिए के नीचे आ गई, जिसके बाद घायल को सीएचसी पाबो ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन (प्रायोजित)