Sun Aug 04 20242 years ago
पौड़ी गढ़वाल की रिया खत्री का फुटबॉल टीम में हुआ चयन
पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र की उमरावनगर मोटाढाक की निवासी रिया खत्री का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने क्षेत्र के साथ ही समूचे पौड़ी जिले का भी मान बढ़ाया है। रिया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को देती है।
