पुलिस जवान ने खोये हुए पर्स को किया उसके मालिक के सुपुर्द
Wed Sep 06 20233 years ago

पुलिस जवान ने खोये हुए पर्स को किया उसके मालिक के सुपुर्द

दिनांक. 04.09.2023 को चौकी सिल्थाम में नियुक्त आरक्षी श्री विमल वर्मा को सिल्थाम तिराहे के पास सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसमें कुछ रूपये व अन्य जरुरी दस्तावेज थे। दस्तावेजों के आधार पर उक्त पर्स राहुल बिष्ट निवासी चहज, गंगोलीहाट का होना ज्ञात हुआ। पुलिस कर्मी द्वारा उक्त व्यक्ति को चौकी सिल्थाम बुलाकर पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)