Thu Jun 29 20233 years ago
पिथौरागढ़ में बरसायत गांव के पति-पत्नी एक साथ बने एसडीएम
मंगलवार को उत्तराखण्ड में 14 तहसीलदारों का एसडीएम के पद पर प्रमोशन हुआ था। इन 14 एसडीएम में पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील स्थित बरसायत गांव के दंपति भी शामिल हैं। विपिन चंद्र पंत और पूनम पंत के एक साथ एसडीएम बनने से इलाके में खुशी की लहर है।
