Sun Apr 10 2022
3 years ago
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे श्री शंकर सिंह ने आज सीएम धामी से भेंट की
पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। श्री शंकर सिंह ने बताया कि वे चौखुटिया, गैरसैंण, देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें