Wed Jul 15 202612 days ago
नोएडा में भीषण अग्निकांड, दमकल ने 50 परिवारों को सुरक्षित बचाया
जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बाइक की चार्जिंग के दौरान हुई स्पार्किंग से आग भड़की, जो तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। हादसे के समय इमारत में करीब 50 परिवार मौजूद थे, जिन्हें दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।