Tue May 31 2022
4 years ago
नेशनल लाईवस्टाक मिशन अन्तर्गत स्वरोजगार कर आर्थिकी बढाने हेतु प्रोत्साहित किया गया
नेशनल लाईवस्टाक मिशन (एनएलएम) अन्तर्गत 50 प्रतीशत सब्सिडी पर उद्यमियों हेतु ऋण योजना के प्रचार-प्रसार व आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से दि. 30.5.2022 को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम भटेडी (विकासखंड मूनाकोट) में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में एनएलएम योजनान्तर्गत ग्रामीण पशुपालकों हेतु 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण लेकर भेड़/बकरी/मुर्गी पालन द्वारा स्वरोजगार कर आर्थिकी बढाने हेतु प्रोत्साहित किया गया व अन्य विभागीय जानकारियाँ प्रदान की गयी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।