नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का किया गया आयोजन
Tue Feb 27 20243 years ago

नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का किया गया आयोजन

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ सचिवालय देहरादून से प्रारंभ होकर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश तक आयोजित की गई। इस दौड़ में सचिवालय परिवार के 70 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रिले रेस को संयुक्त सचिव श्री एस.एस. रावत एवं नमामि गंगे के अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।

विज्ञापन (प्रायोजित)