Wed Jun 11 2025a year ago

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर ट्रक टक्कर में चार घायल

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर आज तड़के कुआंवाला क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डोईवाला कोतवाली और हर्रावाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक ट्रक में फंसा हुआ था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने चालक केबिन को काटकर बाहर निकाला।

विज्ञापन (प्रायोजित)