Mon Mar 30 20266 months ago
देहरादून में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, देहरादून में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत रायपुर पुलिस ने एक फ्लैट से तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से रह रही थीं। जांच में पता चला कि एक महिला वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रुकी हुई थी, जबकि दो अन्य नेपाल सीमा के जरिए अवैध रूप से दाखिल हुई थीं।