Wed May 13 20266 months ago

देहरादून के विकासनगर में पार्किंग में खड़ा वाहन नहर में गिरा, वीडियो आया सामने

खबर के अनुसार, देहरादून जनपद स्थित विकासनगर के कुल्हाल क्षेत्र में एक रिसॉर्ट की पार्किंग में खड़ा वाहन अचानक पीछे की ओर खिसकते हुए शक्ति नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में हैंडब्रेक नहीं लगाए गए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था। वहीं, घटना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन (प्रायोजित)