देवभूमि में घूमने आए पर्यटकों के लिए मददगार हुई नैनीताल पुलिस
Mon May 09 20224 years ago

देवभूमि में घूमने आए पर्यटकों के लिए मददगार हुई नैनीताल पुलिस

गुजरात से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों का वाहन अचानक कालाढुंगी घटगड़ के जंगलों में खराब हो गया। वाहन में 06 बुजुर्ग महिला पर्यटक सवार थे। कालाढुंगी पुलिस टीम ने एक वाहन को सुनसान जंगलों के बीच खड़े हुए पाया। स्थिति का पता कर सर्वप्रथम पानी पिलाया तथा उनकी परेशानी को जानकर उन्हें दूसरे वाहन से नैनीताल पहुंचाया। उनके खराब वाहन की मरम्मत के लिए कालाढूंगी लाए। इस पर महिला पर्यटकों द्वारा नैनीताल पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)