दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का फ़र्ज़
Tue Feb 13 20242 years ago

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का फ़र्ज़

देहरादून पुलिस ने घर से भटक कर दून पहुंची मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उसके परिजनों का पता ढूंढकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। महिला के घरवालों द्वारा दून पहुचंकर महिला को वापस ले जाने में असमर्थता बताने पर थाना सहसपुर से पुलिस कर्मियों द्वारा खुद अपने खर्चे से पौडी स्थित महिला के गांव जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)