Wed Mar 02 20224 years ago
दर्शन के लिए आया था युवक नीलकण्ठ, घर लौटते वक्त हुई मौत
फरीदाबाद निवासी ललित सागर महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने दोस्तों के साथ नीलकण्ठ महादेव मंदिर में दर्शन करने आया था। ललित के साथी कार में सवार थे, जबकि वह खुद अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। सिंहद्वार फ्लाइओवर पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।