Tue Oct 28 202510 months ago
तोता घाटी में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की गई जान
टिहरी ज़िले की तोता घाटी में कल शाम एक कार नियंत्रण खोकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुँची और खोज-बचाव अभियान चलाकर तीन शव बरामद किए, जिनकी पहचान देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है।