Fri Nov 03 2023
a year ago
तीर्थयात्रियों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार यात्रा संपन्न होने से पहले तीर्थयात्रियों ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की कर से दी गई जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर तक चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 52,17,177 रही। ये आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें