Mon Nov 11 20242 years ago
ततैया के छते को किया गया नष्ट, गांव वालों ने ली राहत की सांस
उत्तरकाशी जनपद में गांगटारी पुरोला के निकट मांड्या गांव में ततैया ने एक 3 वर्ष के बालक को बुरी तरह से काट दिया जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाया गया। उपचार के दौरान 3 वर्ष के बालक को डॉक्टर द्वारा मृत्यु घोषित किया गया और ततैया के काटने से गांव में डर का माहौल बना हुआ था। सूचना पर फायर टीम व फॉरेस्ट टीम द्वारा प्रोस्मेटिक सूट व लेडर के माध्यम से अथक प्रयास से ततैया के छते को नष्ट किया गया।