Tue Feb 27 20243 years ago
डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी समस्याओं से कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत को कराया अवगत
कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत से यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर मिलने आये डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी समस्याओं के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया। मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। साथ ही शासन स्तर पर डीएलएड नियमावली में शीघ्र संशोधन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
