Tue Feb 06 2024
2 years ago
ट्रैक्टर के टायर के नीचे आई मासूम, मौके पर ही दर्दनाक मौत
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टोंस नदी किनारे चार साल की मासूम खेलते-खेलते ट्रैक्टर के नीचे आ गई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के टोंस नदी किनारे स्थिति झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बस्ती में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर किसी बच्चे ने ट्रैक्टर को गियर से हटाकर न्यूट्रल कर दिया। जिससे ट्रैक्टर पीछे की तरफ आ गया। ट्रैक्टर के पीछे आते ही चार साल की बच्ची उसके नीचे आ गई। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
