Fri Sep 08 20233 years ago

ट्रक के चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाइक सवार

रिस्पना पुल पर बाइक सवार तीन व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने पर मानसून विधानसभा सत्र की डियूटी पर नियुक्त एसपी ट्रैफिक व पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रक को सही समय पर रोक उसे पीछे कर बाइक सवारों को सुरक्षित ट्रक के नीचे से निकाला गया। देहरादून यातायात पुलिस द्वारा सभी लोगों से अपने वाहनो को धीमी गति में चलाते हुए अपना व दूसरा का जीवन सुरक्षित रखने की अपील की है।

विज्ञापन (प्रायोजित)