Fri Feb 14 20252 years ago
टिहरी पुलिस ने लाखों रूपयों की अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुनि की रेती क्षेत्र से एक अभियुक्त (निवासी मेरठ, हाल ऋषिकेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 215 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹63 लाख आंकी गई है।
