Wed May 20 20265 months ago
टिहरी के नवा गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
जानकारी के अनुसार, केदारनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलीकॉप्टर को टिहरी जिले में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया गया कि हेलीकॉप्टर ने नवा गांव के खेतों में सुरक्षित लैंडिंग की, जिसमें पायलट सहित छह यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। वहीं, बाद में दिल्ली निवासी यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून रवाना किया गया।