Thu Sep 22 2022
2 years ago
टिहरीः 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले नोएडा से गिरफ्तार
टिहरी जनपद के घनसाली निवासी एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित नाइजीरिया का नागरिक और एक नागालैंड निवासी महिला को टिहरी पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर नोएडा से नाइजिरिया के नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर और नागालैंड निवासी महिला ल्यांग पिखुम्ला चांग को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अलग.अलग एटीएम कार्ड से उक्त धनराशि निकाली थी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें