Mon Nov 20 2023
3 years ago
टनल में फंसे लोगों के लिए अब भगवान का सहारा, स्थापित किया गया बौखनाथ का मंदिर
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सात दिन से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन कोई भी कामयाबी अभी हाथ नहीं लग पाई है। स्थानीय लोग इस हादसे को लगातार बौखनाथ का प्रकोप बता रहे थे। जिसके बाद कार्यदायी कंपनी द्वारा सुरंग के बाहर बौखनाथ देवता का मंदिर स्थापित कर दिया है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए टनल हादसे को स्थानीय लोग लगातार दैवीय प्रकोप बता रहे थे। लोगों का कहना था कि मंदिर हटाने के कारण ये हादसा हुआ है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
