Thu Jan 08 20268 months ago
जनपद बागेश्वर में एक घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
जानकारी के अनुसार, जनपद बागेश्वर के कांडा थाना क्षेत्र के तल्ला तिपोला गांव में एक दुमंजिला घर में आग लगने से मकान जलकर राख हो गया और करीब 7 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।