Fri Aug 22 2025a year ago
जनपद चमोली में भारी बारिश से भूधसाव, 16 परिवार प्रभावित
जनपद चमोली में भारी बारिश से पोखरी ब्लॉक के कांडा गांव में भूधसाव की वजह से 16 परिवार प्रभावित हुए हैं। मकानों और गौशालाओं में दरारें पड़ने से ग्रामीण सुरक्षित ठिकाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने प्रभावित गांव का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया है।