Thu Jun 16 2022
3 years ago
छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम के संबंध में किया गया जागरूक
दिनांक 15.06.2022 को ए.डी.टी.एफ./साइबर सैल प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा जीआईसी शामा में सीडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित बैठक में जीआईसी शामा के छात्र-छात्राओं/ग्रामीणों को साइबर क्राइम, नशे के जन-जीवन में दुष्परिणाम के बारे में बताया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष काण्डा उप निरीक्षक मनवर सिंह द्वारा यातायात नियमों का पालन, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें