Sat Mar 11 20234 years ago
चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को राजभवन में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तराखंड, अमिताभ खर्कवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को डाक विभाग के विभिन्न क्रिया-कलापों और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी डाक विभाग द्वारा अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
