Fri Jul 10 20264 months ago
चीन की जूता फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, कई लोगों की मौत
खबर के अनुसार, चीन के जिंजियांग शहर में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिस कारण 28 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के दौरान इमारत की छत पर कई लोग फंसे हुए दिखाई दिए, जहां से उन्होंने मदद की गुहार लगाई, जबकि आग की भयावह तस्वीरों में इमारत से उठता धुआं और लपटें नजर आईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।