चमोली पुलिस ने 60 मोबाइल फोन किए उनके स्वामियों के सुपुर्द
Thu Aug 15 20242 years ago

चमोली पुलिस ने 60 मोबाइल फोन किए उनके स्वामियों के सुपुर्द

चमोली पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी द्वारा विभिन्न कंपनियों के 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के खोए हुए कुल 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के जश्न को और अधिक सार्थक बनाना था, जो भाई-बहन के बंधन का प्रतीक है।

विज्ञापन (प्रायोजित)